A2Z सभी खबर सभी जिले कीअशोक नगर

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

वर्तमान, पूर्व सहित 35 पदाधिकारीयो ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मुंगावली । शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा पत्रकार वार्ता कर लोकसभा चुनाव की घोषणा की गई। इसके साथ ही मुंगावली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है यहां कांग्रेस पार्टी के पूर्व वर्तमान सहित 35 पदाधिकारीयो द्वारा सामूहिक रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है सामूहिक रूप से इस्तीफा देने वालों में प्रद्युम्न सिंह दांगी प्रदेश प्रतिनिधि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, देशराज सिंह कटारिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व मंडी सदस्य पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष पिपरई, महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस बहादुरपुर, दशरथ सिंह यादव पूर्व सदस्य मंडी मुंगावली, महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस विधानसभा मुंगावली, अभिषेक सिंघई अध्यक्ष युवक कांग्रेस मुंगावली विधानसभा, बबलू चौधरी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष युवक कांग्रेस पिपरई, अरविंद सिंह दांगी जिला महामंत्री जिला कांग्रेस अशोकनगर, खिलन सिंह धाकड़ सिगोंन पोलिंग प्रभारी, जंग बहादुर सिंह बैस, नफीस खान (गुड्डू भाई) पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बहादुरपुर, धर्मेंद्र सिंह परमार मंडलम अध्यक्ष सेहपुरा, आशीष सिंह राजपूत उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस विधानसभा मुंगावली, काशीराम अहिरवार पूर्व सरपंच मदउखेड़ी, कमरजीत सिंह लोधी मंडलम अध्यक्ष गरेठी, देवेंद्र सिंह कनखरे पोलिंग प्रभारी वार्ड क्रमांक 1 मुंगावली, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, सिरनाम सिंह यादव मंडलम अध्यक्ष मदऊखेड़ी, राममिलन सिंह दांगी मंडलम अध्यक्ष घाटबमूरिया, इफ्तकार मोहम्मद पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस कमेटी मुंगावली जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, शैलेंद्र सिंह दांगी खजुरिया पूर्व महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहादुरपुर, अमर सिंह लोधी मंडलम अध्यक्ष खिरिया, लोकेश जैन सेक्टर अध्यक्ष बहादुरपुर ब्लॉक कांग्रेस, हरपाल सिंह सिख पोलिंग प्रभारी सेहराई चक, रामस्वरूप सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच अमोदा, भानु सिंह दांगी अध्यक्ष मंडलम बंगला चौराहा ब्लॉक कांग्रेस बहादुरपुर, मोहन आदिवासी पूर्व जनपद सदस्य बमोरी, रविकांत दंडोतिया पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस बहादुरपुर, नीरज सिंह दांगी उपाध्यक्ष एनएसयूआई ब्लाक कांग्रेस मुंगावली, संदीप सिंह दांगी पूर्व महामंत्री युवक कांग्रेस ब्लॉक बहादुरपुर, नेतराम सिंह कुशवाह सेक्टर अध्यक्ष गदूली, राजू सिंह राजपूत पोलिंग प्रभारी जरौली धुवयाई, टीकाराम केवट पोलिंग प्रभारी कुम्हार्रा, वकील सिंह दांगी ओडेर पोलिंग प्रभारी, राधे सिंह दांगी अतरेजी पोलिंग प्रभारी, अरविंद सिंह दांगी पोलिंग प्रभारी लप्तोरा आदि ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया प्रद्युम्न सिंह दांगी ने बताया कि सभी लोग जल्द ही ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उनके समक्ष हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!