A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: सांकेतिक बूथ तैयार कर बच्चों ने किया मतदान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकासखंड क्षेत्र के खजुरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सांकेतिक पिंक बूथ बनाकर पूरी मतदान प्रक्रिया अपनाई गई।
छात्राओं ने पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाई तो शिक्षिकाओं ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाई।
प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की देखरेख में एक शिक्षण कक्ष में सांकेतिक बूथ तैयार किया गया। पीठासीन अधिकारी की कुर्सी पर अनुष्का, तो मतदान प्रथम अधिकारी पूजा, मतदान द्वितीय अधिकारी रिया व मतदान तृतीय अधिकारी रिया द्वितीय बनीं। मतदान शुरू हुआ तो कक्षा चार की छात्राएं मतदान करने के लिए लाइन में खड़ी हो गईं। इसके बाद शुरू हुई मतदान प्रक्रिया। मतदाता पहले पीठासीन अधिकारी के पास गई, इसके बाद अन्य तीनों अधिकारियों के सामने जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर कोने में रखी गई ईवीएम पर पहुंची। वहां बटन दबाकर मतदान किया। इस बीच मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट बनीं शिक्षिका खुशबू व जोनल मजिस्ट्रेट बनीं शिक्षिका रुचि वहां पहुंचीं, जबकि प्रेक्षक की भूमिका निभा रहे ईशान ने पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।
इस बीच बीएलओ की भूमिका निभा रहीं शिक्षामित्र इसरावती को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया का मंचन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!