A2Z सभी खबर सभी जिले की

जैम क्लासेज बानसूर फिर बना सिरमौर

नीट यूजी 2025 परिणाम मे बानसूर क्षेत्र मे सर्वाधिक सिलेक्शन देकर रचा इतिहास

बानसूर के जैम क्लासेज के छात्रों ने फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नीट यूजी 2025 के परिणामों में संस्थान के 53 विद्यार्थियों में से 11विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो संस्थान की उत्कृष्टता को दर्शाता है। इससे पहले जेईई मेंस के परिणामों में भी जैम क्लासेज के 18 में से 15 विद्यार्थी क्वालीफाई कर चुके हैं।

संस्थान के  पुरुषोत्तम कौशिक ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की गई। जैम क्लासेज की इस सफलता से क्षेत्र के छात्रों में खुशी की लहर है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button