A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :एन एच 34 में डिवाइडर बनाने को लेकर आंदोलन तेज

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा। हमीरपुर।20 मई मौदहा कस्बा के बड़ी देवी मंदिर परिसर में बुधवार को सैकड़ों समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एक बैठक आहूत कर कानपुर सागर राजमार्ग 34 में डिवाइडर बनाकर सड़क हादसों में कमी लाए जाने पर चर्चा की है।

Related Articles

बताते चलें कि कानपुर सागर राजमार्ग 34 में बीते वर्षों से लेकर अभी तक हजारों लोग सड़क हादसों का शिकार बन अपनी जान गंवा चुके हैं।इस मार्ग में कानपुर से लेकर कबरई तक सर्वाधिक सड़क हादसे होते हैं। क्यों कि कबरई से कानपुर के बीच रोजाना हजारों की संख्या में गिट्टी और मोरम के ओवर लोड ट्रक दौड़ते हैं। प्रतिनिधि होने वाली इन दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां के आम जनमानस द्वारा इसमें डिवाइडर बनाने की मांग वर्षों से की जाती रही है। लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब क्षेत्रीय जनमानस का आक्रोश धीरे धीरे भड़क रहा है।लोग अपनी मांगों को लेकर जगह जगह बैठकें कर रहे हैं। सुमेरपुर कस्बा से सुरु हुआ यह आंदोलन इंगोहटा और मौदहा तक पहुंच गया है। इसमें सैकड़ों लोग जुड़ रहे हैं।इन लोगों का मानना है कि हमीरपुर महोबा के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही और आम जनमानस की सड़क सुरक्षा को लेकर इनकी उदासीनता के कारण इस खूनी हाईवे 34 में आज तक डिवाइडर नहीं बन सके हैं। वहीं जिस तेजी के साथ इस आंदोलन में वकीलों, शिक्षकों, व्यापारियों , छात्र छात्राओं , किसानों और युवाओं का समर्थन और जुड़ाव दिखाई दे रहा है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आंदोलन शीघ्र ही वृहद रूप धारण करके सड़कों में दिखाई देगा।साथ ही यहां के सांसदों, विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!