A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :वायरल मारपीट वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कई लोग आपस में लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार 14 मई को छुट्टन और एक अन्य युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक शराब के नशे में थे। कुछ देर बाद भमौरा गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और छुट्टन व सलीम के बीच जमकर मारपीट होने लगी। वीडियो में कुछ लोग सलीम को उकसाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति बीच-बचाव करने का प्रयास करता नजर आ रहा है।

Related Articles

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थाना मौदहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हमीरपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया सेल से दी गई जानकारी के अनुसार जांच में घटना करीब एक सप्ताह पुरानी पाई गई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!