

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर के साबरी गेस्ट हाउस में संयुक्त विभागीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यापारियों को पंजीकरण, लाइसेंस नवीनीकरण, श्रम सेवाएं, बांट-माप सत्यापन और जीएसटी संबंधी समस्याओं के समाधान की सुविधा दी गई।

शिविर में अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही ऑनलाइन सेवाओं, समयबद्ध नवीनीकरण और विभागीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण को लेकर भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त दीपक कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सूरत यादव व राजीव कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार और बांट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक शशिपाल सिंह मौजूद रहे।
वहीं उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने संयुक्त शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए इसे समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम कदम बताया।