A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर जेल में महिला बंदियों के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन शुरू, स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जोर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिला कारागार में महिला बंदियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ‘सैनिटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन’ का शुभारंभ किया गया। सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन कानपुर की ओर से उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने किया।

Related Articles

उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। जेल में निरुद्ध महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की डॉ. सुभाषिनी खन्ना ने महिला बंदियों को मशीन के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया और मासिक धर्म स्वच्छता व व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी।

जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल महिला बंदियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक होगी। कार्यक्रम में जेलर प्रभाकांत पाण्डेय, डिप्टी जेलर देवेन्द्र कुमार दूबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!