A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में ‘गौमाता को राष्ट्र माता बनाओ’ की गूंज*

गौभक्तों का विशाल पैदल मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बानसूर। सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सैकड़ों गौभक्त सड़कों पर उतरे। नगरपालिका से उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग उठाई।

गौभक्तों ने एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। बोले- ‘गौवंश की हालत चिंताजनक, सड़कों पर भूखा मर रहा है।’ मार्च में ‘गौहत्या बंद करो, कानून बनाओ’ के नारे गूंजे। एसडीएम ने ज्ञापन सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। गौभक्तों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर गौसंरक्षण के लिए जन जागरूकता का संकल्प लिया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button