

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह, पेशकार पीयूष सक्सेना व अधिवक्ता बरदानी प्रसाद के विवाद उपरान्त वार्ता करने गए अन्य अधिवक्ताओं से भी अभद्रता करने की चलते बीते 5 दिनों से चल रहे समस्त राजस्व न्यायालयों के कार्य बहिष्कार के बाद अब उपजिलाधिकारी द्वारा भी अधिवक्ता बरदानी प्रसाद पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए बार एसोसिएशन मौदहा को पत्र लिखकर वार्ता की मांग की है।
जिसपर आज दोपहर बार एसोसिएशन मौदहा अध्यक्ष शिवलाल पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक तहसील सभागार मौदहा में संपन्न हुई । बैठक में एल्डर कमेटी के चेयरमैन हयात अहमद खा सहित उपस्थित तमाम अधिवक्ताओं ने आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा प्रेषित किए गए पत्र पर अपने अपने विचार रखे व जिलाधिकारी अथवा उनके समक्षक अधिकारी की मध्यस्ता के बिना वार्ता की मांग को सिरे से खारिज कर दिया और पत्र जारी कहा कि पूर्व में भी अधिवक्ताओं संग उपजिलाधिकारी द्वारा की गई अभद्रता के बाद हुई वार्ता का परिणाम शून्य रहा , उनके आचरण में कोई बदलाव नहीं आया ।जिसके चलते अब उनसे सीधी वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है । किंतु आज की बैठक में ये निर्णय भी लिया गया कि अब मात्र उपजिलाधिकारी की न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा जबकि सोमवार से तहसील परिसर स्थित अन्य राजस्व न्यायालयों में पूर्व की भांति अधिवक्तागण कार्य करेंगे । इस दौरान महामंत्री विवेक दीक्षित, सहित भारी तादाद मे अधिवक्तागण उपस्थित रहे।