A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :असंतुलित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा/हमीरपुर। मौदहा गल्ला मण्डी में गेहूं डालकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट जाने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी संजय पुत्र शिवचरण साहू 35 वर्षीय अपने ट्रैक्टर से मौदहा गल्ला मण्डी में गेहूं डालने आया था। शुक्रवार देर शाम वापस लौटते समय रमना-असुई मोड़ के निकट ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक संजय ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक छोटा किसान था। वह अपनी करीब दस बीघा जमीन के साथ-साथ दूसरों की जमीन बलकट लेकर अपने ट्रैक्टर से खेती करता था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है तथा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!