
खरगोन की कसरावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक स्थानीय व्यापारी के घर पर फायरिंग की थी और विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर दहशत फैलाने की उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया है।