

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। नगर के पांडव गेस्ट हाउस में शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने ब्राह्मण एकता प्रसाद परिषद के तत्वाधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जिसमें नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम प्रकार की बीमारियों से ग्रसित मरीजों ने अपनी जांच करवा इलाज कराया।
अवगत हो कि ब्राह्मण एकता परिषद इकाई मौदहा के तत्वाधान में नगर के पांडव गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम दिल्ली के डिप्टी मैनेजर डॉक्टर अनुराग व सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवधेश समेत अन्य चिकित्सकों ने शिविर में अपना इलाज कराने आए मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवा लिख उचित सलाह दी। अधिकांश मरीज हाई ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, बीएमडी व पीएफटी से संबंधित रहे। इस मौके पर ईसीजी समेत तमाम प्रकार की जांचें भी की गई। शिविर में डॉक्टर अनुराग ने मरीजों को उचित जीवन यापन हेतु आवश्यक जानकारियां देते हुए उन्हें निरोग रहने के उपाय बताए। इस मौके पर मरीजों के लिए शीतल पेयजल व बैठने की उचित व्यवस्था रही। स्वास्थ्य शिविर में नगर समेत क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक मरीजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर ब्राह्मण एकता परिषद के बृजेश कुमार बादल, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पांडेय,जयप्रकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, सुनील त्रिपाठी उर्फ डंडा गुरु, अरविंद शर्मा व अशोक पाठक समेत अन्य लोगों का सहयोग सराहनी रहा।