

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छानी बुजुर्ग में गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वर्ष भर की कड़ी मेहनत के बाद जब नतीजों की घोषणा हुई, तो बच्चों के चेहरे खिल उठे।
परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। आर्यन द्वारा प्रथम स्थान,नंदनी द्वारा द्वितीय और आन्या देवी द्वारा तृतीय स्थान हासिल करके परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया, रिजल्ट वितरण के दौरान शिक्षकों ने मेधावी छात्रों श का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर माधुरी सिंह प्रधानाध्यापिका, आरती प्रजापति सहायक अध्यापिका, मानकुंवर, मंजेशलता पाण्डेय, विमल शुक्ला सहित अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।