A2Z सभी खबर सभी जिले की

महंगाई पर उग्र हुई कांग्रेस, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता—स्मार्ट मीटर और बढ़ती दरों के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महंगाई पर उग्र हुई कांग्रेस, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता—स्मार्ट मीटर और बढ़ती दरों के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना के बैनर तले आज महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर जोरदार आक्रोश देखने को मिला। गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतें, पेट्रोल-डीजल की कमी, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि और बिजली कंपनी द्वारा थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है, वहीं पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिजली दरों में लगातार हो रही वृद्धि को “जनविरोधी फैसला” बताते हुए नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles


कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा तथा जनता के हित में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, जिला कांग्रेस प्रभारी श्री गंगाप्रसाद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे, उपब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन, नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरनाम सिंह सेंगर, जिला एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विनोद गजभिये, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री जिमी टाकभौरे, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शारदा धुमाल, राजीव गांधी पंचायत राज जिला अध्यक्ष श्री रवि खापरे, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री बंटी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साथ ही श्री अमोल धर्माधिकारी, श्री सुनील बॉम्बल, श्री सुरेश सूरजुसे, श्री रुंदेश जसुतकर, श्री संदीप बनाइत, युवक कांग्रेस प्रभारी श्री रजत पराडकर, श्री कैलाश पराडकर, श्री अरुण धुर्वे, श्री चैतराम चौधरी, श्री नारायण वादबुदे, श्री विलास धोटे, श्री नरेंद्र महाले, श्री राहुल डोंगरे, श्री सुभाष परतेति, श्री नेहील साम्बारे, शेख जमील, श्री झनक मोरे, अमजद खान, श्री तानबाजी बारांगे, श्री राजेश डोंगरे, श्रीमती जयशीला दुपारे, श्रीमती रेवती पाटिल, ओपी ढोके, श्री पंकज बालपांडे सहित अनेक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आंदोलन को और अधिक मजबूती दी।
कांग्रेस का साफ संदेश:
“जनता पर बोझ बढ़ाना बंद करो, नहीं तो सड़कों से लेकर प्रशासन तक घेराव जारी रहेगा।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!