A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान…

जलीय संरचनाओं के आसपास की साफ सफाई...

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर पालिका परिषद मनावर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जलीय संरचनाओं के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, सीएमओ संतोष चौहान, अकाउंटेंट राजेश कुशवाहा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं समस्त सफाई कर्मचारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 19 मार्च से यह अभियान प्रारम्भ होकर 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के अंतर्गत कुआ, बावड़ी, जल स्रोत नदी, नाले की साफ सफाई की जावेगी।

Related Articles

नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया कि जल स्रोतों नदी, नाले, कुआ, बावड़ी की साफ सफाई, स्वच्छ निर्मल जल रहे इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी नालों घाटों की साफ सफाई करवाई जा रही है साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है.

Show More
Back to top button