

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सुरम्य पहाड़ी और प्राकृतिक वादियों में स्थित नारायण आश्रम शनि मंदिर तारापुर में थानापति नीलेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 23 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। जिसमें श्री राम मारुति लक्ष्य महायज्ञ, श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ किया गया तथा चिंताहरण काले हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा सूरजकुंड से शनि मंदिर तक ढोल बाजे के साथ निकाली गई। जगह जगह शोभायात्रा का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। यज्ञ आचार्य पंडित दिनेश उपाध्याय मंडलेश्वर द्वारा वैदिक रीति से पांच दिवसीय यज्ञ संपन्न करवाया गया। चिंताहरण काले हनुमान को जलाधिवास, अन्नाधिवस, फूल फलादिवास करवाया गया।
इस अवसर पर महंत संजयदास महाराज नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मांडव, महंत कल्याण गिरी महाराज कुरकुर बाबा मंडलेश्वर, महंत राज गिरी महाराज नागेश्वर महादेव धाम धरमपुरी, महंत लक्ष्मण गिरी महाराज मोनी बाबा बलगांव नीमरानी, महंत राजेंद्र पूरी महाराज सिद्धेश्वर महादेव नालछा, मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। महंत शैलेष दास महाराज, सुखदेव गिरी महाराज नासिक, श्यामदास महाराज बागड़ी, सुदामा गिरी महाराज कटरा बयडा, संतोष गिरी महाराज मनमाड़, संजूनाथ महाराज मनमाड़, एवं विभिन्न क्षेत्रों के संत महात्मा उपस्थित रहे।
इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण सम्मिलित हुए। पूर्णाहुति पश्चात कन्या भोज एवं भंडारा हुआ।
मंदिर पुजारी प्रणव गिरी महाराज ने बताया कि थानापति नीलेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में हर माह के प्रथम शनिवार को नारायण आश्रम शनि मंदिर में विगत 02 जनवरी 2021 से अनवरत कन्याभोज का आयोजन किया जा रहा है जो कि निरंतर जारी है। हर माह कन्याभोज में आसपास के क्षेत्र की सैकड़ों की संख्या में बाल कन्या सम्मिलित होती है। भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने कार्यकम में हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है सुरम्य पहाड़ी और प्राकृतिक वादियों में स्थित नारायण आश्रम शनि मंदिर तारापुर में दूर दूर से श्रद्धालुजन पहुंचते है। जहां वनवांछित मनोकामना पूर्ण होतीं है। वर्षभर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। मालवा निमाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध आस्था का केंद्र है। यहां शनिदेव की प्रतिमा पूर्व से विराजित है। चिंताहरण काले हनुमान की प्रतिमा स्थापित होने से धाम की महिमा में अभिवृद्धि होगी।