
*स्व. पुसाराम उईके जी की स्मृति में आयोजित रामसत्ता भजन-कीर्तन में कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नीलेश उईके जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री पुसाराम जी उईके की पावन स्मृति में उनके निज ग्राम में रामसत्ता भजन-कीर्तन कार्यक्रम का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, श्रद्धालु एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे जी, पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर स्व. पुसाराम जी उईके को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित नेताओं ने राम नाम संकीर्तन में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सद्भाव की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. पुसाराम जी उईके के सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव एवं ग्रामीण समाज के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

रामसत्ता भजन-कीर्तन के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
