

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। गणगौर पर्व पर जूनी मनावर स्थित बाड़ी पूजन स्थल पर अलसुबह से ही श्रद्धालुआ का तांता लगा। भक्तों की लंबी लंबी कतार देखी गई। आज शनिवार को बाडियो के पट भक्तों के लिए खोले गए। जहां पर माताजी के भक्त ढोल बाजे के साथ रथ लेकर पहुंचें।
बताया जाता है कि यह पर्व शिव-पार्वती के आगाध प्रेम व भक्ति का प्रतीक है। पर्व के अंर्तगत माता कि बाड़ी में जवारे बोए जाते है, जिनका नौ दिन तक विधिविधान से विषेष पूजन किया गया है।
जूनी मनावर के.पं. कमलचंद्र शर्मा, पं हेमेंद्र शर्मा, पं रवि शर्मा आदि के निवास पर सुबह पांच बजे से ही बाड़ी पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। भक्तों ने बड़ी आस्था व श्रद्धा से मातारानी की बाड़ी का पूजन किया। जहां सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। नगर सहित आसपास के गांवों में गणगौर पर्व की विशेष आराधना की जाती हैI