
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। बीते तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक पद के लिए आयोजित परीक्षा में एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाले,शीर्षक के अनुसार पूछा गया था जिसके विकल्प में अन्य के साथ पण्डित भी था जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में जमकर आक्रोश है।
उसी आक्रोश को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार बाजपेयी और दीपा तिवारी के नेतृत्व में लगभग आधा सैकडा से अधिक युवाओं ने आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा।जिसमे ऐसे भ्रामक कामों से जन मानस की भावनाओं के आहत होने की बात कही इस दौरान अमित तिवारी, मोहिनी पाण्डेय,ब्रजेश कुमार सहित आधा सैकडा से अधिक युवा मौजूद रहे।
