
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन मामूली रंग-गुब्बारा विवाद में एक हिन्दू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में बानसूर में सर्व हिन्दू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

हरसौरा रोड बायपास से कैंडल मार्च निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचायत समिति कार्यालय पहुंचा। वहां सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर दिवंगत युवक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
इस अवसर पर खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष छैल बिहारी किराड़, खटीक समाज बानसूर के जिला अध्यक्ष दुलीचंद सोलंकी, संयुक्त व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष यादराम सोलंकी, सैनी समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, रामगोपाल यादव, एडवोकेट राघवेंद्र शर्मा, अशोक सैनी, सुंदर जांगिड़, विजय कुमावत, मनीष जोशी, पूर्ण चंद सोलंकी, मनोज सोनी, जितेंद्र सोलंकी, मेहन्द्र ढाकला, बबलू वाल्मीकि, भूप बागड़ी, मान मोरोडिया, भूपसिंह चेतीवाल, अशोक गंगावत, श्रवण सोलंकी, शुभम सोलंकी, अनुज सोलंकी सहित अन्य विभिन्न समाज के गणमान्य लोगो ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।