मौदहा। हमीरपुर।08 मार्च मौदहा नगर में रविवार को भागवत कथा की कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ सिर पर कलश रखकर सैकड़ों महिलाएं चल रही थीं।
बताते चलें कि नगर के मोहल्ला मराठी पुरा में विंध्यवासिनी कमेटी द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है।इसकी कलशयात्रा रविवार को निकाली गई है।यह कलश यात्रा मराठी पुरा मोहल्ला से आरंभ होकर मलीकुंआ चौराहा, जीजीआईसी चौराहा,थाना चौराहा, कोतवाली गेट के सामने से टेवनबाबा होते हुए बड़ी देवी मंदिर पहुंची है। यहां से कथा स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुई है।यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ चल रही थीं। साथ ही इस कलशयात्रा में राधा कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही है। कथा वाचक भागवत द्विवेदी द्वारा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम छः बजे तक कथा का श्रवण पान कराया जाएगा।