
ग्राम पंचायत बनगांव में सेक्टर स्तरीय “संकल्प से समाधान” अभियान का शिविर संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर स्तरीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बनगांव में किया गया। शिविर में विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही परीक्षण कर यथासंभव तत्काल निराकरण किया गया। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल सके।