
डिण्डौरी 6 मार्च 2026 को विश्व श्रवण दिवस मनाया गया इस अवसर पर *ईएनटी विभाग, शासकीय जिला चिकित्सालय, डिंडोरी* द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत *मौन राष्ट्रगान (Silent National Anthem)* के साथ की गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पाण्डे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर सभी को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। *विभागाध्यक्ष ईएनटी डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर* द्वारा कार्यक्रम की थीम “From Communities to Classrooms: Hearing Care for All Children”
पर प्रस्तुति दी गई तथा **यूजी विद्यार्थियों को श्रवण हानि की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत *यूजी विद्यार्थियों के एवं जन मानस के साथ जागरूकता रैली* निकाली गई तथा *जिला चिकित्सालय डिंडोरी में श्रवण जांच (Hearing Screening)* का कार्य *डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर* के द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
उक्त कार्यक्रम में डॉ रमेश सिंह मरावी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ हर्षवर्धन सिंह हॉस्पिटल प्रबंधक योगेंद्र ऊईके जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती बीपीएम लल्ला यादव बीसीएम सुनैना द्विवेदी अनिल हंस राज नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।