A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा जिला कार्यालय पांढुरना में प्रदेश बजट पर पत्रकार वार्ता सम्पन्न* ,*4.38 लाख करोड़ का बजट समृद्ध और सशक्त मध्यप्रदेश का रोडमैप : कमलेश शाह*

किसान, गरीब, महिला और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार : संदीप मोहोड

*भाजपा जिला कार्यालय पांढुरना में प्रदेश बजट पर पत्रकार वार्ता सम्पन्न*
*4.38 लाख करोड़ का बजट समृद्ध और सशक्त मध्यप्रदेश का रोडमैप : कमलेश शाह*
*किसान, गरीब, महिला और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार : संदीप मोहोड*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पांढुरना में मध्यप्रदेश बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने संबोधित किया।
विधायक कमलेश शाह ने बजट को “समृद्ध मध्यप्रदेश, सशक्त मध्यप्रदेश” का रोडमैप बताते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट ऐतिहासिक है, जो प्रदेश के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के उत्थान का संकल्प है।


श्री शाह ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, सहकारिता, सामाजिक न्याय और आधारभूत संरचना जैसे सभी क्षेत्रों में संतुलित प्रावधान किए गए हैं। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना अंतर्गत 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे पशुपालकों और किसानों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों एवं ग्रामीण विकास दोनों पर समान रूप से जोर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा टोला तक पहुंच मार्ग” जैसी योजनाओं के माध्यम से संपर्क मार्गों का विस्तार किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ई-बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट संकल्पों को धरातल पर उतारने का दस्तावेज है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
श्री मोहोड ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का बजट बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है। वहीं लाड़ली बहना योजना के लिए लगभग 23,880 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को प्रदेश विकास का इंजन बताते हुए उन्होंने कहा कि नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और आधारभूत संरचना विकास के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों की समृद्धि के लिए विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं हेतु 14,742 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूली जलाशय के पूर्ण होने से पांढुरना क्षेत्र की जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।


स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार सदैव संवेदनशील रही है और पांढुरना को शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की संभावना है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति अनुसूचित जनजाति मोर्चा सदस्य मोरेश्वर मस्कोले, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड, अनिल कुमरे, जिला उपाध्यक्ष यादवराव डोबले, सीताराम कोरडे, मायाताई राउत, दीपक कामडे, प्रीतम राउत, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश (बंटी) छागानी, पंकज नाईक, हंसराज कडवे, माधो पाटिल, संगीता घाघरे, जिला मीडिया प्रभारी सोमेश्वर लोणकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट पांढुरना क्षेत्र सहित पूरे मध्यप्रदेश के विकास के नए मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!