
बानसूर के मोगर फाइनेंस कार्यालय पर आयोजित फाइनेंस ग्रुप की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस बैठक में एडवोकेट अभिमन्यु चौधरी को अध्यक्ष, जयसिंह मीणा को उपाध्यक्ष, कृष्ण यादव को कोषाध्यक्ष और विक्रम सूद को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा कृष्ण कुमार मोगर को संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया।

इस दौरान किरोडी चौधरी, ललित, घनश्याम गुर्जर, सचिन यादव, सुनिल यादव टिकू सैनी, बिल्ल यादव, सत्यवीर गुर्जर, अमित शर्मा, नगेश यादव, आशु सैनी, आकाश शर्मा, राहुल आर्य, शक्ति सिंह सहित फाइनेंसर मौजूद रहे।
