A2Z सभी खबर सभी जिले की

भोले की बारात मै उमड़ा आस्था भक्ति ओर विश्वास का सैलाब

अलीगढ़ न्यूज

भोले की बारात में उमड़ा आस्था और विश्वास का सैलाब

*150 वर्ष पुरानी परंपरागत शोभायात्रा हुई डोला पूजन उपरांत शुरू

Related Articles

अलीगढ़।

पुरा प्राचीन ऐतिहासिक सिद्धपीठ जयगंज स्थित मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव जी परिसर से रविवार को करीब 150 वर्ष पुरानी परंपरागत भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

प्रमुख प्राचीन मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव में मध्य रात्रि से जल चढ़ाने वाले भक्तों का उत्साह देखने बाला था।प्रातः विशेष पूजा अर्चना उपरांत दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित भक्तों ने बिल्वपत्र और भांग को भोलेनाथ पर अर्पित कर अपनी मनोकामना सिद्धि की प्रार्थना की।

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर प्रांगण के हॉल में भगवान शिव की प्रतीकात्मक बारात ( शोभायात्रा) से पूर्व मुख्य शिव डोले का पूजन … मंदिर समिति के सेवक अशोक माहेश्वरी, पंकज धीरज, अंकित वार्ष्णेय, देवांश पंडित आदि ने किया। तदोपरांत एक भव्य शोभायात्रा ढोल बाजों सहित मंदिर प्रांगण से निकाली गई ।शोभायात्रा में भोलेनाथ के चार डोले सम्मिलित रहे ।जिनके आगे करतब दिखाता हुआ अखाड़ा, नंदी पर सवार होकर भोलेबाबा के साथ उनकी बारात, दो बैंड ,ढोल नगाड़े और सबसे अंत में राजा मंगलेश्वर महादेव जी का एक भव्य रथ चल रहा था।भक्तों ने सारे रास्ते महादेव जी का फूलों से स्वागत किया एवं उनकी आरती भी उतारी

यह शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गौरांग कुटीर चौराहा, सराय वाला, से केपी इंटर कॉलेज, आगरा रोड ,सासनी गेट मार्ग से थाना सासनी गेट होती हुई मंदिर पर आकर विराजमान हुई

मंगलेश्वर महादेव के डोले के साथ राजराजेश्वर मंदिर, गौरांग प्रेम मंडल, एवं नागेश्वर महादेव के डोले भी शामिल हुए इसमें अशोक माहेश्वरी, पंकज धीरज, संजीव उपमन्यु, ऋषि वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, नितिन गोयल, देवांश पंडित, राजा शर्मा, राहुल पंडित, संजीव सक्सेना, रजत वार्ष्णेय, हर्ष सक्सेना, मनोज वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, कार्तिकेय गौतम, स्वदेश, आदि भक्त उपस्थि रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!