दौसाराजस्थान

दौसा विधानसभा की सीट हमे जीतनी चाहिए थी: लक्ष्मी रेला

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा दौसा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतना चाहिए था लेकिन भाजपा हार से सबक लेती है यही सीख आगे जीत का रास्ता बनाती है और अगले चुनाव में दौसा में भाजपा जरूर जीतेगी। दौसा में कांग्रेस के जीतने से आपसी भाईचारा खत्म हुआ है जिससे दौसा का विकास अवरुद्ध हो गया।उन्होंने कहा कांग्रेस के लिए राजनीति एक व्यवसाय है जो बंद हो रहा है इसलिए कांग्रेस बोखुलाई हुई है, अब तो कांग्रेस को योजनाओं में राम का नाम आने पर भी आपत्ति हो रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा पहले डील नहीं थी तो विरोध,और अब हो रही है तो भी विरोध।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के रहते हुए भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट में राजस्थान के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है,राजस्थान के गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक विरासत तथा राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा में अतुलनीय महत्व को देखते हुये केन्द्र सरकार के फंड से राजस्थान के आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!