A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:विधानसभा पुनः बहाल करने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। एक दर्जन से अधिक विधायक और दो दो मंत्री देने वाली विधानसभा को एक दशक बाद फिर से बहाल करने की मांग उठ गई है जिसको लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया है।

देश की आजादी के बाद हुए विधानसभा आम चुनाव में बनी मौदहा विधानसभा को 2012के परिसीमन में समाप्त कर दिया गया था जबकि दो दो मंत्री और एक दर्जन से अधिक विधायक सदन में भेजनें वाली मौदहा विधानसभा कभी बाहुबलियोँ को लेकर तो कभी वीआईपी कैंडिडेट को लेकर देश की सुर्खियों में रही है। लेकिन विधानसभा का अस्तित्व समाप्त होने के साथ ही इस क्षेत्र के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।जिसको लेकर भारतीय मानवाधिकार और जस्टिस मूवमेंट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर विधानसभा को पुनः बहाल करने की मांग उठाई है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!