A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नमामि गंगे का हाल बेहाल, टोंटी गायब, पानी हो रहा बर्बाद

 

सुमेरपुर हमीरपुर। नमामि गंगे योजना का पूरे ब्लॉक में बुरा हाल है। ज्यादातर घरों के अंदर पानी नहीं पहुंच रहा है। टोटियां नदारत होने से लाखों लीटर पानी रास्तों में बह रहा है। लीकेज ग्रामीणों के लिए सर दर्द बनकर रह गए हैं। शिकायतों के बाद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

नमामि गंगे परियोजना का ब्लॉक की पंचायतों में बुरा हाल है। किसी भी पंचायत में आज तक सौ फीसदी जलापूर्ति नहीं हो सकी है। ज्यादातर गलियां खुदी पड़ी है। लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढों को नहीं भरा गया। घरों को दिए गए कनेक्शन में टोटियां नहीं लगाई गई है। किसी भी घर में अंदर तक पानी नहीं जा रहा है।टोटियां गायब होने से लाखों लीटर पानी रास्तों में बह रहा है। इससे रास्ता खराब हो रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक की ग्राम पंचायत विदोखर मेदनी, विदोखर पुरई, इंगोहटा,चंदपुरवा बुजुर्ग, पंधरी, अतरैया डंडा,पौथिया आदि गांवों में की गई। पड़ताल में यह सच सामने आया। नमामि गंगे के कार्य से ब्लॉक का कोई प्रधान संतुष्ट नहीं मिला। बातचीत का सिलसिला शुरू होते ही प्रधानों ने शिकायतों की पोटली खोल दी।कहा कि शिकायतों के बाद इस योजना से जुड़े अधिकारी कार्यवाही नहीं करते हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!