A2Z सभी खबर सभी जिले की

हैहय कलचुरी कलाल समाज का परिचय सम्मेलन 15 मार्च को खरगोन में



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। हैहय कलचुरी कलाल समाज का विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 15 मार्च को राधाकुंज मांगलिक भवन खरगोन में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी हैहय कलचुरी समाज के नगर अध्यक्ष महेश मालवीय एवम समाज के वरिष्ठ अखिलेश जायसवाल ने जिले के सभी समाज बंधुओ से अनुरोध किया है कि उक्त परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में अपने और स्वजातीय बंधुओ के विवाह योग्य युवक युवतीयो को शामिल कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

समाज के शिवलाल मालवीय, गिरधारी मालवीय ने बताया की मनावर, गंधवानी, कुक्षी, खलघाट, धामनोद एवं धार जिले में बड़ी संख्या में समाज जन बसते है। जिन्होंने अपनी जागरूकता का परीचय देते हुए समाजजनों को परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित कर लाभ लेना चाहिए। खरगोन कलचूरी समाज के रघुनंदन मालवीय ने बताया कि विवाह योग्य युवक, युवतियों के बायोडाटा सहित कार्यक्रम में भाग ले सकते है। बायोडाटा भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है। परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले परिजनों को 1100 रुपए समिति को देने होंगे, जिससे समिति द्वारा स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। जिसमे सभी युवक युवतियों के बायोडाटा की जानकारी होगी। साथ ही जो युवक युवतिया भाग ले रहे हैं। उन्हें पत्रिका निःशुल्क भेट की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!