
नजूल वसूली हेतु 4 फरवरी को पुत्री शाला माधवनगर में आयोजित होगा शिविर

कटनी (30 जनवरी) – नजूल संबंधित वसूली पुनर्वास और धारणाधिकार संबंधित वसूली के लिए अलग-अलग स्थानों में शिविर लगाये जा रहे हैं। संबंधित व्यक्ति शिविर में आकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
तहसीलदार द्वारा शिविर के लिये जारी कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार 4 फरवरी को पुत्री शाला माधवनगर में, शुक्रवार 6 फरवरी को पंचायत भवन (नगर निगम कार्यालय माधवनगर) में, बुधवार 11 फरवरी को गणेश चौक में और शुक्रवार 13 फरवरी को पोस्ट ऑफिस माधवनगर में सुबह 11:30 से शाम 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार 28 जनवरी को सामुदायिक भवन, मसुरहा वार्ड में और शुक्रवार 30 जनवरी को शंकर जी का मंदिर माधवनगर में शिविर आयोजित हो चुके हैं।
फोटो-12
क्रमांक-525/525