A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा: 15 फरवरी तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का निर्देश

जमशेदपुर।

उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने PM JANMAN एवं DMFT मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के कार्यों को 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है, वहाँ परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्मित शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं के भौतिक सत्यापन एवं निर्माण गुणवत्ता की जांच हेतु टीम गठित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अलावा पोषण ट्रैकर में FRS को पूर्ण करने, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका निर्माण से संबंधित जियो-टैग्ड फोटोग्राफ उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी भवन के Co-location हेतु चिन्हित विद्यालयों में शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव समर्पित करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी CDPO एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!