

योजनांतर्गत 10वीं पास युवाओं को 3 महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें प्रैक्टिकल ज्ञान और आवश्यक किट जैसे लिक्विड नाइट्रोजन कंटेनर एआई किट, केश्ट्रेटर आदि प्रदान की जाती है।
*मैत्री कार्यकर्ता के मुख्य कार्य*
मैत्री कार्यकर्ता के मुख्य कार्य किसानों के घर जाकर गायों और अन्य पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान करना, पशुओं की गर्भावस्था की जांच करना और रिपीट ब्रीडर एवं बाझ पशुओं को प्राथमिक उपचार प्रदान करना, टीकाकरण एवं बधियाकरण करना और पशुपालकों को पशुपालन विभाग की योजनाओं और अच्छी नस्ल के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
*पात्रता और प्रशिक्षण*
आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसमें प्रशिक्षण अवधि लगभग 3 महीने की होती है। जिसमें 1 महीने थ्योरी और 2 महीने फील्ड ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण के बाद सरकारी प्रमाण पत्र और पशुओं के लिए आवश्यक उपकरण जैसे एआई किट, क्रायोकंटेनर दिए जाते हैं।
*आय*
प्रशिक्षण के बाद मैत्री कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सेवाएं देकर 5 हजार से 25 हजार रूपये प्रति माह कमा सकते हैं। कटनी जिले में 30 हजार रुपये मासिक कमाने वाले मैत्री कार्यकर्ता हैं जो अपनी बेहतर सेवाओं से पशु पालकों को लाभान्वित कर रहे हैं।
*आवेदन प्रक्रिया*
इच्छुक व्यक्ति अपने विकासखंड के पशु चिकित्सा केंद्र में सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत का प्रस्ताव आवश्यक है। आवेदन पूर्व यह सुनिश्चित किया जायेगा कि उस ग्राम से कोई अन्य मैत्री कार्यकर्ता पूर्व से कार्यरत नहीं है।