A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रात के अंधेरे में ढहा दी पानी की टंकी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। इंगोहटा गांव के बस स्टैंड में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई सार्वजनिक प्याऊ पानी की टंकी को जेसीबी से ढहाकर सरकारी धन की धज्जियां उड़ा दी गई।

इंगोहटा के बस स्टैंड पर यात्रियों और व्यापारियों की प्यास बुझाने के लिए पूर्व प्रधान द्वारा निर्मित पानी की टंकी को अज्ञात लोगों ने रातों-रात मलबे में तब्दील कर दिया। एक लाख रुपये से अधिक की लागत से बनी यह टंकी ग्रामीणों के लिए लाभकारी थी। लेकिन अराजकतत्वों ने बिना किसी डर के जेसीबी मशीन चलाकर शासन के धन को मिट्टी में मिला दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरुप्रताप सिंह परिहार ने पुलिस को तहरीर देकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!