
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया दिलदहला देने वाला मामला।
पंचरूखी थाना क्षेत्र के तहत प्रेम प्रसंग में आपसी कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त का ली।बताया जा रहा है कि युवक युवती वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।ओर किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई इसी के चलते युवक ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान ज्योति प्रकाश पुत्र ब्रह्मा राम निवासी भटपुरा ग्राम पंचायत ठंडोल के रूप में हुई है।मृतक युवक एक लड़की के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग में था।दोनों पूरा पूरा दिन फोन पर बातें किया करते थे।पिछले कल भी दोनों एक दूसरे को वीडियो कॉल कर रहे थे।इसी बीच युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया।
परिजनों ने प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए है।
परिजनों का कहना है कि इसी ने हमारे बेटे को ऐसा खौफनाक कदम उठाने के लिए उकसाया है।परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि लड़की पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।हमने अपना बेटा खोया है और इससे बड़ी पीड़ा मां बाप के लिए नहीं हो सकती।