A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जेके सीमेंट ने मंदिर के लिए दान की 500बोरी सीमेंट

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। जेके सीमेंट ने यूनिट विस्तारीकरण के तहत हुए प्रथम उत्पादन की पहली खेप की सीमेंट इटरा के निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में भेंट की है।

जेके सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने बताया की फैक्ट्री की विस्तारीकरण यूनिट में हुए प्रथम उत्पादन की पहली खेप की 500 बैग सीमेंट इटरा के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर को भेट की गई है बता दें कि क्षेत्र के इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में बजरंगबली का विशाल मंदिर निर्माणाधीन है। कंपनी के एमडी राघवपत सिंघानिया, जेएमडी माधवकृष्ण सिंघानिया के दिशा निर्देश पर यह कार्य किया गया है। इस मौके पर कंपनी के मैनेजर अरुण कुमार दीक्षित, इटरा आश्रम के महंत स्वामी बलराम दास महाराज आदि मौजूद रहे। इंट्रा आश्रम के महंत ने सीमेंट दान करने पर कंपनी के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button