

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लल्लू प्रसाद शुक्ला, सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट के कर कमलों से विशाल कंबल एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 जनवरी 2026 को मंदिर परिसर/श्री कृष्णा गेस्ट हाउस, इमलिया, हमीरपुर में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आवाह्न लल्लू प्रसाद शुक्ला के पुत्र आशीष शुक्ला द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए कंबल एवं खिचड़ी वितरण का व्यापक आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भानु विक्रम सिंह (प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय टीम योग महासंघ उत्तर प्रदेश), पंकज त्रिवेदी (इकाई प्रमुख, जेके सीमेंट), हरि प्रजापति (वरिष्ठ समाजसेवी), रमाकांत शुक्ला (प्रदेश अध्यक्ष, यूटा), वीर नारायण राजपूत (ब्लॉक प्रमुख, मुस्करा), एडवोकेट आशीष कुमार शुक्ला (विशिष्ट सलाहकार) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी जी रहीं। इस सेवा कार्य में दीपा तिवारी (जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ) एवं उनकी टीम का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सका। इसके अतिरिक्त वंदना तिवारी, राखी पांडे, प्रतिभा, स्वाति, मधु शुक्ला, ममता, रूबी तिवारी, कल्लू बाजपेई, सुमन तिवारी, रवि शंकर तिवारी, अथर्व शंकर तिवारी, आलोक अवस्थी, बालजी पाण्डेय, रमाकांत शुक्ला सहित अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल एवं खिचड़ी वितरित कर सामाजिक सेवा, सद्भाव एवं मानवता का संदेश दिया गया।