A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाल कहानी तथा बाल कविता प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

 

**अनुराग सेवा संस्थान लालसोट द्वारा 31वें स्थापना वर्ष पर राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन**

अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट अपनी स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक नई कड़ी जोड़ते हुए बाल साहित्य के क्षेत्र में बच्चों, किशोरों एवं युवाओं में साहित्य रचना के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

Related Articles

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के उभरते बाल साहित्यकारों को मंच प्रदान करना तथा उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति, देशभक्ति एवं साहित्यिक चेतना का विकास करना है।

संस्थान के संयोजक श्री सियाराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 30 जनवरी को आयोजित शहीद दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु डॉ. संजीव कुमार रावत (प्रभारी – बाल साहित्य रचना शिविर, अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट) को प्रतियोगिता संयोजक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय बाल कहानी प्रतियोगिता

विषय :

“भारत शहीदों का देश”

(किसी एक अमर शहीद पर आधारित बाल कहानी)

शब्द सीमा : 300 से 500 शब्द

आयु वर्ग :

प्रतियोगिता निम्न तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक वर्ग में पृथक-पृथक सम्मान प्रदान किया जाएगा—

1. बाल वर्ग – 12 वर्ष तक

2. किशोर वर्ग – 13 से 18 वर्ष

3. युवा वर्ग – 19 से 25 वर्ष

प्रविष्टि के साथ अनिवार्य जानकारी :

1. जन्मतिथि का प्रमाण पत्र

2. एक पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

3. संक्षिप्त परिचय

4. कहानी के मौलिक एवं अप्रकाशित होने का प्रमाण पत्र

5. पिन कोड सहित पूरा डाक पता

6. व्हाट्सएप नंबर

बाल कविता प्रतियोगिता

विषय :

“भारत के अमर शहीद”

(किसी एक शहीद पर आधारित कविता)

शब्द सीमा : अधिकतम 20 पंक्तियाँ

इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी बाल, किशोर अथवा युवा रचनाकार भाग ले सकता है।

कविता के साथ अनिवार्य जानकारी :

1. आयु / जन्मतिथि

2. एक पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

3. संक्षिप्त परिचय

4. कविता के मौलिक एवं अप्रकाशित होने का प्रमाण पत्र

5. पिन कोड सहित पूरा डाक पता

6. व्हाट्सएप नंबर

बाल कहानी एवं बाल कविता दोनों प्रतियोगिताओं के लिए टाइप की हुई प्रविष्टियाँ आवश्यक सूचनाओं सहित 30 जनवरी 2026 तक भेजना अनिवार्य है।

प्रविष्टियाँ केवल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जाएँ—

📱 937603257

सभी प्रविष्टियाँ व्हाट्सएप नंबर पर ही स्वीकार की जाएँगी।

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को लालसोट (जिला दौसा) में आयोजित समारोह में व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने वाले प्रतियोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भिजवाया जाएगा।

किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु प्रतियोगिता संयोजक से संपर्क किया जा सकतआ है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

डॉ. संजीव कुमार रावत

प्रतियोगिता संयोजक

(प्रभारी – बाल साहित्य रचना शिविर)

अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट

📱 9376032575

श्यामसुंदर शर्मा

सचिव

अनुराग सेवा संस्थान लालसोट

📱 8104061410

सियाराम शर्मा

संयोजक

अनुराग सेवा संस्थान लालसोट ( राजस्थान )

📱 99509 93033

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!