

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। नगर में खाना बनाने वाली बेवा महिला को बेवकूफ बना टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
अवगत हो कि नगर के मराठी पुरा निवासी अभिलाषा बेवा दिनेश कुमार नगर में लोगों का खाना बनाकर अपना गुजर बसर करती है। शुक्रवार को जब वह बड़े चौराहा की ओर से खाना बनाकर अपने घर लौट रही थी तभी पुराने अस्पताल के निकट एक बाइक सवार युवक ने उसका जेवरात व धन-दूना करने का झांसा देकर उसके घर से सोने चांदी के जेवरात व ₹50000 मंगाकर अपने कब्जे में ले अपने साथियों सहित मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर राजमार्ग 34 पर बीएसएनएल टावर के समीप मोहम्मद अकरम पुत्र नत्थू निवासी मछरिया गढ़ी नौबस्ता, कानपुर व दौलत पुत्र अल्ताफ निवासी नई बस्ती फत्तेपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस से ने दोनों आरोपियों के पास से महिला द्वारा ठगे गए रुपए व सोने चांदी के जेवरात समेत एक 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।