A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बांदा की मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत मवईजार के पूर्व प्रधान ने सहायक निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर एवं बांदा को पत्र सौंप कर बांदा शहर की मतदाता सूची से नाम हटाने की मांग की है। साथ ही अवगत कराया कि एसआईआर फॉर्म महज ग्राम पंचायत के मूल पते से ही भरा है। पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे ने हमीरपुर एवं बांदा के सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंप कर अवगत कराया है कि शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उसका नाम बांदा शहर की मतदाता सूची में था। जबकि वह मूलत: ग्राम पंचायत मवईजार के मतदाता है और वर्ष 2015 से 2020 तक ग्राम प्रधान पद पर रहे हैं। वह पंचायत में 2001 से मतदाता हैं। पूर्व प्रधान ने दोनों जनपदों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अवगत कराया है कि उन्होंने एसआईआर फॉर्म महज ग्राम पंचायत मवईजार के पते पर भरा है। इस लिहाज से बांदा के मतदाता सूची में दर्ज नाम हटाकर मूल निवास पर मतदाता बनाए रखा जाए। पूर्व प्रधान ने बताया कि कुछ ग्रामीण झूठी शिकायतें करके भ्रम फैलाकर उनका नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से पृथक कराना चाहते हैं। अधिकारियों ने पूर्व प्रधान को आश्वस्त किया है कि उन्हें साक्ष्यों के आधार पर ग्राम पंचायत का मतदाता बरकरार रखा जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!