A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:व्यापारी नेता पर बहू को पीटने का आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के व्यापारी नेता ने अपनी पत्नी एवं पुत्र पुत्री के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले भतीजे की पत्नी को जमकर पीटा। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

कस्बे के व्यापारी नेता कृष्ण कुमार गुप्ता रामू ने अपने पुत्र शिवा उर्फ पदमपति, पुत्री दिव्य किरन, पत्नी सविता गुप्ता के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले राघवेंद्र गुप्ता की पत्नी कल्पना गुप्ता को जमकर पीटा। कल्पना गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रामू गुप्ता ने भवन निर्माण के लिए एक ट्राली ईंट मंगवाई थी। जिससे उसके दरवाजे पर बनी नाली टूट गई थी। जब उसने कहा कि नाली साफ करवा देना तो भड़क गये और गाली-गलौज करके जमकर पीटा है।

Related Articles
Show More
Back to top button