

दौसा ।(दीपक शर्मा बामनवास) भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा मनरेगा का नाम वीबी–जी रामजी विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह करके भ्रम फैला रही है। कांग्रेस शासन काल में मनरेगा में भ्रष्टाचार, फर्जी जॉब कार्ड और बेकार के कामों का पर्याय बन गया था। अब विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम 2025 यानी ‘वीबी-जी राम जी’ से ग्रामीण रोजगार की तस्वीर बदलेगी। नए कानून में सालाना रोजगार की गारंटी 100 से बढाकर 125 दिन कर दी गई है और गांव में ठोस व टिकाऊ काम होंगे।
मनरेगा बंद नहीं हुआ है इसका नाम बदला गया है अब गांव में ईमानदारी से काम होगे तालाब बनेंगे, नालिया बनेगी, वेयर हाउस का निर्माण होगा स्कूल एवं नर्सिंग होम बनेंगे लगभग 1000 करोड़ का बजट जिसको ग्राम चौपाल के माध्यम से खर्च किया जाएगा। कानून ग्रामीण रोजगार नीति को विकसित भारत के रोडमैप से जोड़ेगा कांग्रेस ने मनरेगा में बहुत भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा किया है। डुप्लीकेट जॉब कार्ड, नकली लाभार्थी, मनगढ़ंत हाजिरी और मजदूरी भुगतान में अनियमितताओ की जांच पड़ताल की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब नए कानून में जियो टैगिग, सैटलाइट इमेजरी, मोबाइल एप और एआई से निगरानी होगी। भाजपा की भजनलाल सरकार ने 2 वर्ष में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास के काम किए हैं। कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसका मूल कार्य हिंदू समाज को जातियों में बांटना, राष्ट्रीय विरोधियों एवं अपराधियों को संरक्षण देना, तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार कांग्रेस के रगों में रमा हुआ है। कांग्रेस ने कभी भी समाज को जोड़ने का प्रयास नहीं किया बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण और भड़काऊ राजनीति के जरिए सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ना तो अपराधियों को संरक्षण मिलता है और ना ही भ्रष्टाचार को बर्दाश्त किया जाता है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने कहा आज महाराष्ट्र में भाजपा ने BMC(बीएमसी) के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कि है यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी के सफल नेतृत्व का परिणाम है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फनडिज एवं एकनाथ शिंदे को बधाई देते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और अब BMC के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।अब आने वाले पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और पंचायत एवं निकाय चुनावो मे भाजपा का कमल खेलेगा।