A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां दिग्ठान वाली भव्य मंदिर निर्माण व चुनरी यात्रा की यात्रा तैयारी पर हुई वृद्ध बैठक 

मां दिग्ठान वाली भव्य मंदिर निर्माण व चुनरी यात्रा की यात्रा तैयारी पर हुई वृद्ध बैठक

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार दिग्ठान न्यूज/ मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से प्रसिद्ध दिग्ठान वाली माता के निर्माणाधीन भव्य मंदिर की विस्तृत जानकारी, व इस वर्ष निकलने वाली चुनरी यात्रा को लेकर एक वृहद बैठक स्थानीय निजी गार्डन मे सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया तत्पश्चात् चुनरी यात्रा संयोजक निर्भय सिंह पटेल द्वार मंदिर निर्माण में विशेष सहयोग के लिये मंदिर पुजारीयो का शाल श्री फल से सम्मान किया गया । बैठक को सम्बोधित करते हुई चुनरी यात्रा संयोजक पटेल ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम सभी के संघर्ष, ना जाने कितनी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद भी हम निरंतर डटे रहे और आज पूर्ण स्वरूप में माता रानी के भव्य मंदिर का निर्माण होने में सूक्ष्म लघु, बडा सहयोग करने वाले सभी दानदाताओ कार्यकर्ताओं के हृदय से आभारी है जहां कभी घंटा बजाने में भी जिहादी मानसिकता वाले लोग विरोध करते थे वहां पर भव्य मंदिर निर्माण हो जाना समर्थ हिंदू सशक्त भारत की पहचान है 14 वर्ष पूर्व से माँ के भव्य मंदिर निर्माण, हिन्दू समाज को संगठित करने व सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर क्षेत्र के 9 गांवों से प्रारम्भ कि गई चुनरी यात्रा जो अब 200 गांवों से निकाली जाती है वह संकल्प पूरे हिन्दू समाज के संघर्ष, समर्पण, त्याग व तन, मन, धन के सहयोग से पूर्णता की और अग्रसर है अब हमें संयम के साथ शक्ति से भक्ति की और बढ़ना है मंच पर प्रखर वक्ता उमेश जी मुकाती भी उपस्थित थे बैठक संचालन का कार्य श्रीकांत दण्डवते द्वारा किया गया। आभार निलेश कुशवाह ने माना।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!