A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेबिहारसीवान

तीस साल पुराना पुल भरभरा कर गिरा

फिलहाल पुल गिरने से आवगमन बाधित हो गया है।

सीवान: जिले के शनिवार के सुबह में एक पुल भरभराकर पानी में जा गिरा है। घटना सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर बना पुल का है। जहां गंडक नहर पर बना पुल अचानक ध्वस्त हो गया।देखते ही देखते पुल पूरी तरह टूटकर नीचे गिर गया।पुल गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में बना यह पुल ध्वस्त हुए है। गंडक नहर में पानी बढ़ने से कटाव की मार पुल नहीं झेल सका।पुल के ढहने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

 

सिवान में गंडक नहर पर बना पुराना पुल गिरा

 

Related Articles

सिवान में गंडक नहर पर बना पुराना पुल गिरा है। दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में बना यह पुल अब इतिहास बन चुका है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी कैद किया है जिसमें पुल धीरे-धीरे दरकता दिखा और फिर पूरी तरह ढहकर पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना बना हुआ था।लोग बताते हैं कि बीते साल नहर का निर्माण कराया गया, लेकिन इसमें लापरवाही भी बरती गयी थी। जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर की मिट्टी का कटाव शुरू हो गया था। फिलहाल पुल गिरने से आवगमन बाधित हो गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!