

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। मामूली विवाद के चलते दो पक्षो में मारपीट हो गई पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर के आधार पर क्रास केस दर्ज कर दिया है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम कुनेहटा निवासी प्रीति पत्नी शारदा ने बताया कि,वह अपने मकान की छपाई करा रही थी तभी मानकुंवर,गनेशी, विनय और शिवचरण ने गाली गलौज कर मारपीट की साथ ही बताया कि वह गर्भवती है और गनेशी ने उसके पेट में लात मार दी जिससे उसके गंभीर चोंटें आईं हैं। वहीं दूसरे पक्ष के गनेशी ने बताया कि वह राजमिस्त्री है और पानकुंवर के दरवाजे पर पटिया डाल रहा था तभी शारदा ने पटिया बनाने से मना कर गाली गलौज कर फावडे से हमला कर घायल कर दिया। बिंवार पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर दी है।