A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।27 दिसंबर मौदहा कस्बा के मोहल्ला नेशनल रोड मराठी पुरा निवासी प्रान्शी पुत्री वीरेन्द्र कुमार सोनकर ने पुलिस में तहरीर दी है कि उसका विवाह 11 मार्च 2025 को कस्बा के मीनाक्षी पैलेस गेस्ट हाउस से हुआ था। ससुराली जन दहेज की मांग को लेकर उसे मार डालने की योजना बनाई जिसमें वमुश्किल जान बच सकी उसके माता पिता से भी अभद्र व्यवहार किया। सभी जेवरात और पैसे छीन लिये और 31 मई 2025 से परित्याग किए हैं। शारीरिक व मानसिक यातनाओं से वह बीमार हो गयी जिसका इलाज उसके माता पिता ने कराया है। इलाल का कोई खर्च नहीं दिया है। प्रार्थिया लगातार अपने मायके में रह रही है। उपरोक्त ससुरालीजनों की प्रताड़ना से प्रार्थिया सदमे में रहती है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के ससुर रामआसरे सोनकर पुत्र दैली सोनकर, सास लक्ष्मी, जेठ अभिषेक उर्फ मोनू व अनुराग उर्फ सोनू तथा देवर अंकुल उर्फ अन्तरिक्ष व पति अंकित सोनकर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!