

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी राजू (28)पुत्र देवकुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर राजू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
