A2Z सभी खबर सभी जिले की

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें शहर की जनता की सुरक्षा दो दृष्टिगत रखते हुए अपने सामने हटवाया जानलेवा स्पीड ब्रेकर

*निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें शहर की जनता की सुरक्षा दो दृष्टिगत रखते हुए अपने सामने हटवाया जानलेवा स्पीड ब्रेकर*

कटनी,/ जिला न्यायालय के मुख्य गेट के सामने गुरुवार को घटित हुआ सड़क हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक ऐसी पीड़ा बनकर सामने आया जो अत्यंत दुखद है,इस हादसे में एक होनहार बिटिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी बिटिया का उपचार जारी है।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने इस घटना को केवल एक औपचारिक सूचना मानकर नजरअंदाज नहीं किया, बल्कि मानवीय संवेदना और नागरिक सुरक्षा के दायित्व के साथ इस विषय पर तत्काल संज्ञान लिया। जानकारी लेने पर यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त स्थान पर बने स्पीड ब्रेकर से पूर्व में भी कई दुर्घटनाएँ घट चुकी है जिसकी शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही थीं।

Related Articles

श्री पाठक नें इस दौरान निगमायुक्त परिहार से दूरभाष पर चर्चा करते हुए स्पीड ब्रेकर हटाये जाने के बाद उक्त स्थल पर मल्टी सेगमेंट स्पीड ब्रेकर अतिशीघ्र लगवाए जाने की बात कही, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा दोनो बनी रहे ।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कहा कि,जो हुआ, वह केवल एक दुर्घटना नहीं है, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाने वाली पीड़ा है। जिस स्पीड ब्रेकर से आज एक बेटी की जान चली गई, उसी स्थान पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएँ हो चुकी है,यदि किसी जगह बार-बार हादसे हो रहे हों और हम समय रहते सुधार न करें, तो यह व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी। शहर के नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण श्री पाठकं नें मौके पर पहुँचकर स्पीड ब्रेकर को हटवाने का निर्णय लिया, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस तरह का अपूर्णिय दुख न झेले।

श्री पाठक नें कहा कि,दिवंगत बेटी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि घायल बिटिया शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि शहर में जहाँ-जहाँ सड़क संरचनाएँ खतरा बन रही हैं, वहाँ तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। नागरिकों की जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निगम अध्यक्ष ने अपने सामने ही जेसीबी मशीन मंगवाकर सडक के दोनो ओर बने स्पीड ब्रेकर को हटवाने की कार्यवाही कराई, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े। यह निर्णय तात्कालिक नहीं, बल्कि पूर्व में हुई घटनाओं और इस बार हुई अपूर्णीय क्षति को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

श्री पाठक नें उक्त स्थल से नगर निगम के संबंधित विभाग प्रमुखों को दूरभाष पर निर्देशित किया है कि,शहर के सभी प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर बने स्पीड ब्रेकरों की तत्काल समीक्षा की जाए, विशेष रूप से उन स्थानों की जहाँ पूर्व में दुर्घटनाएँ घट चुकी हैं। मानकों के विपरीत पाए जाने वाले स्पीड ब्रेकरों को सुधारने या हटाने की सख्त कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाना आवश्यक है ।

इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्य एवं पार्षद श्री शशिकांत तिवारी श्री श्याम पंजवानीअधिवक्तागण सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!