

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।कस्बे में आगामी नौ नवम्बर से आयोजित मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट और अखिल भारतीय मुशाएरे के आयोजन को लेकर रहमानिया खेल ग्राउंड में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उच्चतम न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जुन्नूरैन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मौलाना खान रहे। पत्रकार वार्ता मेँ बुण्देलखण्ड के सबसे बडी इनामी राशि के हाकी टूर्नामेंट और मुशायरे को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया बताते चले कि हाकी टूर्नामेंट में विजेता टीम को डेढ लाख रुपये और उपविजेता के एक लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इस दौरान शमशाद जमील, चुन्ना दरोगा जी, मोहम्मद लारैब, निजामुद्दीन पावर, जाहिद सिददीकी, डा. आसिफ परवेज, बबलू भोपाली, राजू दीवानजी सहित कस्बे के तमाम गणमान्य नागरिक और आयोजन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।