A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा और प्रशासन की निष्क्रियता का किया विरोध जुलूस निकाल प्रदर्शन

हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा और  प्रशासन की निष्क्रियता का किया विरोध जुलूस निकाल प्रदर्शन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – डीग जिले के कस्वा कामां में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा और वहां के प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया। आज बुधवार को शहर के कोसी चौराहे के सामने प्रदर्शनकारियों ने जिहादी तत्वों का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कोसी चौराहे से लेकर कस्वे के प्रमुख बाजार मार्गो से जन आक्रोश जुलूस निकाला गया ! बजरंग दल जिला सहसंयोजक अरविंद शर्मा व विश्व हिंदू परिषद विहिप के रामेश्वर गुर्जर ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदू समाज के मंदिरों, व्यवसायों और नागरिकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता से ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।
इस मौके पर बजरंग दल जिला सहसंयोजक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार के विरुद्ध गृहमंत्री अमित शाह के नाम कामां एसडीएम साहब सुभाष यादव को ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर, प्रखंड मंत्री सुनील अरोड़ा, गौ रक्षक भूरा गुर्जर, दीपक सैनी ,सुरेश सैनी ओर विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!